सड़क हादसे में चार की मौत

हरियाणा में सिरसा जिले के एक दुल्हा समेत चार युवकों की कल रात चाईया गांव के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए

Update: 2017-06-19 16:11 GMT

सिरसा। हरियाणा में सिरसा जिले के एक दुल्हा समेत चार युवकों की कल रात चाईया गांव के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस के मुताबिक गांव खारियां के रामकुमार के पुत्र जगतपाल की बारात कल पड़ोसी राज्य राजस्थान के हनुमानगढ़ जिला के किकरालियां गांव में गई थी।

वहीं सिरसा के गांव रिसालियाखेड़ा की एक और बारात रावतसर के पास गई हुई थी। इत्तेफाक से दोनों बारातों की गाडिय़ां गांव चाईया के पास एकत्रित हो गई।

चाईया गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक कैंम्पर जीप एक साथ बारात की कतारबद्ध चल रही तीन कारों से टकरा गई जिससे गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

Tags:    

Similar News