चार दिन बाद कोरोना से उबरीं शशिकला, अस्पताल से मिली छुट्टी
कोरोना से संक्रमित एआईएडीएमके के पूर्व नेत्री वी.के. शशिकला को चार दिन बाद ठीक होने पर रविवार को यहां के राजकीय विक्टोरिया अस्पताल से छुट्टी दे दी गई
बेंगलुरु। कोरोना से संक्रमित एआईएडीएमके के पूर्व नेत्री वी.के. शशिकला को चार दिन बाद ठीक होने पर रविवार को यहां के राजकीय विक्टोरिया अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
उन्हें जेल से 27 जनवरी को रिहा किया गया था। अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कजगम (एएमएमके) पार्टी के सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "कोरोनावायरस का 10 दिन इलाज होने और उससे रिकवर होने के बाद शशिकला को अस्पताल में दोपहर के बाद छुट्टी दे दी गई।"
सुरक्षा कारणों से, तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के 66 वर्षीय करीबी को अस्पताल के पिछले गेट से कार से बाहर ले जाया गया।
सूत्र ने कहा कि चिन्नम्मा (शशिकला) कड़ी सुरक्षा के बीच कार से पीछे के गेट से करीब 12.10 बजे अस्पताल से बाहर निकलीं।
सूत्र ने कहा, "एएमएमके के संस्थापक टी.टी.वी. दिनाकरन ने अस्पताल से बाहर आने पर शशिकला का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।"