बलिया में चार पशु तस्कर गिरफ्तार, 23 मवेशियों कराया मुक्त

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 मवेशियों को मुक्त कराया

Update: 2019-09-08 00:13 GMT

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 मवेशियों को मुक्त कराया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उनहोंने बताया कि बांसडीह कोतवाल गगनराज सिंह को सूचना मिली थी कि केवटलिया के पास पशु तस्कर वध के लिए मवेशियों को बिहार ले जाने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने केवटलिया पहुंचकर चारो तस्करों बबलू नट,राजू नट,बार्शी नट और भोला नट को दबोच लिया। पशुओं को उनके कब्जे से मुक्त करा दिया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्करों ने बताया कि वे लोग इन मवेशियों को लेकर देवडीह-सुल्तानपुर के बिहार जाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News