अमेरिका में फ्लोरिडा हवाई अड्डे पर फायरिंग, पांच की मौत

वाशिंगटन ! अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लाेगों की मौत हो गई।;

Update: 2017-01-07 04:51 GMT

वाशिंगटन !   अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लाेगों की मौत हो गई। 
अमेरिका के एमएसएनबीसी टेलिविजन नेटवर्क ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी। एमएसएनबीसी के अनुसार इस गोलीबारी में कम से कम नौ लोगों को गोली लगी है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
हवाई अड्डे के टि्वटर अकाउंट पर किए गए पोस्ट के अनुसार टर्मिनल-2 पर गोलीबारी अभी भी जारी है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता की ओर से इस घटना के संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 
व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सचिव एरी फ्लीशर ने ट्वीट किया, “मैं अभी फोर्ट लॉडरडेल हॉलीवुड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूं, गोलियां चलने की कई आवाजें सुनी हैं। सब भाग रहे हैं।” 
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट के कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी कर बताया कि श्री स्कॉट घटनास्थल का जायजा लेने के लिए हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गए हैं। 
अमेरिका की केन्द्रीय जांच एजेंसी एफबीआई के मियामी स्थित कार्यालय के एक प्रवक्ता ने ई-मेल के माध्यम से बताया कि इस घटना के बाद जांच एजेंसी स्थानीय प्रशासन के संपर्क में बनी हुई है। 

Tags:    

Similar News