पूर्व विहिप प्रमुख विष्णु हरि डालमिया का 91 वर्ष में निधन

 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का आज उनके आवास पर निधन हो गया

Update: 2019-01-16 13:02 GMT

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का आज उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 साल के थे। 

डालमिया, राम जन्मभूमि आंदोलन के तीन मुख्य प्रतिनिधियों में से एक थे।

जाने-माने उद्योगपति डालमिया ने अपने गोल्फ लिंक्स आवास पर सुबह 9.38 बजे अंतिम सांस ली।

विहिप ने एक बयान में कहा, "विष्णु हरि डालमिया जी आज सुबह स्वर्ग सिधार गए। उनका दाह संस्कार निगमबोध घाट पर शाम को किया जाएगा।"

बयान में कहा गया है कि उम्र संबंधी समस्याओं की वजह से डालमिया का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल से 13 जनवरी को वापस घर लाया गया।

डालमिया श्रीराम जन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी और विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य थे।

विहिप के वरिष्ठ नेताओं अशोक सिंहल व गिरिराज किशोर के साथ डालमिया ने राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Full View

Tags:    

Similar News