पाकिस्तान का पूर्व सैन्य अधिकारी सांबा से गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार को बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया
By : एजेंसी
Update: 2019-05-09 15:04 GMT
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया ।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हमारे सैनिकों ने सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों को देखकर बाड़ के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और जो जानकारी हमारे पास है उसके आधार पर वह पाकिस्तानी सेना का एक सेवानिवृत अधिकारी है।”
अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।