नौसेना का पूर्व अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

नौसेना के एक पूर्व अधिकारी को एक महिला के साथ धाेखाधड़ी करके उससे 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2017-02-25 16:06 GMT

कोलकाता। नौसेना के एक पूर्व अधिकारी को एक महिला के साथ धाेखाधड़ी करके उससे 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि पूर्व नौसेना अधिकारी रमन वेंकेया रघहाबन को जमीन के जाली दस्तावेजों के माध्यम से एक महिला से 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नौसेना के इस पूर्व अधिकारी ने साल्ट लेक के एसी ब्लॉक में जमीन और मकानों की खरीद-फरोख्त के लिए एक कार्यालय खोला हुआ था। इस अधिकारी ने न्यू टाउन की रहने वाली एक महिला से कुछ महीनों पहले जाली दस्तावेजों के आधार पर 40 लाख रुपये ले लिये थे।

दक्षिण विधाननगर थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार जांच-पड़ताल करके पूर्व नौसेना अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे एक स्थानीय अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया है।
 

Tags:    

Similar News