नुवाखाई पर्व में शामिल हुए पूर्व विधायक चोपड़ा 

उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुवाखाई कार्यक्रम में पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा शामिल हुए

Update: 2019-09-05 16:07 GMT

महासमुंद। उत्कल समाज द्वारा आयोजित नुवाखाई कार्यक्रम में पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर डा. चोपड़ा ने उत्कल स माज के लोगों को नुवाखाई पर्व की बधाई दी। डॉ चोपडा ने कहा कि छत्तीसगढ में उत्कल समाज मेहनत कस समाज है।

ओडिशा से लगे महासमुन्द जिला में भी ओडिशा में मनाये जाने वाला त्यौहार को मनाया जाता है। जैसे रथयात्रा, नुवाखाई त्यौहारों को यहा धुमधाम से मनाया जाता है।

छत्तीसगढ के विकास में उत्कल समाज का बड़ा योगदान है। इस अवसर  पर देवीचंद राठी, जग्गु छुरा सहित बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग उपस्थित थे।

Full View

Tags:    

Similar News