कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का निधन
कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का कल रात एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया
By : एजेंसी
Update: 2020-12-16 13:30 GMT
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेणुका राजेंद्रन का कल रात एक निजी अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया। रेणुका राजेंद्रन 78 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
रेणुका राजेंद्रन पूर्व मुख्यमंत्री गुंडुराव के मंत्रिमंडल में रेशम कीट पालन मंत्री थे। हाल ही में, वह कोविड -19 के संक्रमण से मुक्त हुए हैं। उन्होंने तीन बार चिक्काबल्लापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 1989 में आखिरी बार जीते थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।