गुजरात में ठेकेदार से 10 लाख की रिश्वत ले रहा वनकर्मी गिरफ्तार
गुजरात पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वन विभाग की जमीन पर आप्टिकल फाइबर केबिल लगाने के मामले मेें मंजूरी दिलाने के नाम पर 1 ठेकेदार से 10लाख रूपये की रिश्वत ले रहे एक फारेस्टर को रंगेहाथ पकड़ लिया
By : एजेंसी
Update: 2019-09-20 01:04 GMT
वलसाड। गुजरात पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वलसाड जिले में आज वन विभाग की जमीन पर आप्टिकल फाइबर केबिल लगाने के मामले मेें मंजूरी दिलाने के नाम पर एक ठेकेदार से 10 लाख रूपये की रिश्वत ले रहे एक फारेस्टर को रंगेहाथ पकड़ लिया।
शाखा के सहायक निदेशक डी पी चूडासमा ने बताया कि फारेस्टर जिगर राजपूत काे किला पारडी आरएफआे ऑफिस परिसर से रंगेहाथ पकड़ लिया गया जबकि इस मामले मे शामिल एक अन्य फारेस्टर मौके से फरार हो गया।