पाकिस्तान में पिछले 10 महीनों विदेशी निवेश 52 प्रतिशत गिरा
पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आर्थिक अनिश्चितता के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में 52 प्रतिशत घटकर सौ करोड 37लाख डालर पहुंच गया
By : एजेंसी
Update: 2019-05-23 10:43 GMT
कराची । पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आर्थिक अनिश्चितता के कारण चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में 52 प्रतिशत घटकर सौ करोड 37लाख डालर पहुंच गया।
पिछले वर्ष की इसी अवधि में एफडीआई 200 करोड़ 84 लाख डॉलर था। पाकिस्तान स्टेट बैंक ने मंगलवार को यह रिपोर्ट दी।
ओवरसीज इन्वेस्टर्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महासचिव एम अब्दुल अलीम ने कहा, “आर्थिक अनिश्चितता के कारण विदेशी कंपिनयों ने अपने निवेश के निर्णयों को स्थिर कर दिया है।”
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से छह अरब डालर ऋण समझौते के नियमों और शर्तों को अंतिम रूप देने हो रही देरी के कारण आर्थिक अनिश्चिता का माहौल पैदा हो गया है। इसके कारण पाकिस्तान को भुगतान चुनौती का सामना करना पड़ा रहा है।