सजगता से करे यातायात नियमों का पालन-भूपेन्द्र

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का सजगता से पालन कर अपनी तथा अन्य की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया

Update: 2019-09-16 13:26 GMT

जयपुर । राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का सजगता से पालन कर अपनी तथा अन्य की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

 सिंह आज प्रातः शहर के जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) सर्किल पर यातायात पुलिस एवं दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं चिन्ता का विषय है एवं यातायात नियमों का सजगता से पालन करके ही इनसे बचा जा सकता है। लापरवाही से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग करने से सड़क दुर्घटनाएं होती है एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) पी के सिंह भी मौजूद थे। उपायुक्त यातायात राहुल प्रकाश ने बताया कि आमजन को बढती सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जनचेतना जागृत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दैनिक भास्कर के सम्पादक लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया कि सामाजिक सरोकारिता के तहत जनसामान्य को जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है।
 

Full View

Tags:    

Similar News