सात दिन बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें बहाल
कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद कोहरे और खराब दृश्यता के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर पिछले सात दिनों से स्थगित उड़ानें शनिवार को बहाल हो गई
By : एजेंसी
Update: 2019-12-15 00:54 GMT
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद कोहरे और खराब दृश्यता के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर पिछले सात दिनों से स्थगित उड़ानें शनिवार को बहाल हो गई।
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता में सुधार होने के बाद दोपहर बाद पहला विमान हवाई अड्डे पर उतरा तथा अब धीरे-धीरे और भी विमानों को उतारा जा रहा है।