ब्लेलॉक विद्यालय में हुआ ध्वजारोहण
इमलीभाठा मिशन कम्पाउंड में संचालित ब्लेलाक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया
महासमुन्द। इमलीभाठा मिशन कम्पाउंड में संचालित ब्लेलाक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
गुरुवार सुबह 8 बजे संस्था संचालक अनिता जार्ज रावटे की अध्यक्षता में मुख्यातिथि पार्षद शोभा शर्मा ने प्राचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया, राष्ट्रगान के साथ तिरंगा झंडा को सलामी दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वतंत्रता दिवस का यह गौरव दिन क्रांतिकारियों, जवानों, सेनानियों की शहादत, संघर्ष से मिला है।
यह दिन हर्ष व उल्लास के साथ आज़ादी की खुशियां मनाने का भी है और देश की आज़ादी के लिए कुर्बान हुए वीर भारतवासियों को नमन करने का भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं, बेहतर भारत, सशक्त सम्पन्न भारत का निर्माण आपके हाथों में है।
अनिता जार्ज रावटे ने कहा कि पूर्वजों के बलिदान से ही आज हमें स्वतंत्र भारत देश के नागरिक होने का गौरव मिला है। हमारा झंडा तिरंगा हमें शौर्य, बलिदान, शांति, प्रेम, भाईचारा की सीख देता है। तिरंगा की आन बान शान हमेशा कायम रहे। प्राचार्य कुमुद ठाकुर ने स्वागत भाषण, आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में शिक्षकगण उपमा ठाकुर, गीतांजली प्रधान, सोनम साहू, ओम यादव, नरेश यादव, सनत पाटिल, ममता नामदेव, हिमांशु यादव , नेहा गिरी, सोनल सोनी, सविता देवदास, तारण घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।