उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में पांच मरे

अफगानिस्तान के उत्तरी बाल्ख प्रांत के चारकेंट जिले में एक सुरक्षा चौकी काे निशाना बनाकर किए गए तालिबानी आतंकवादियों के हमले में सरकार समर्थक चार पूर्व विद्रोहियों और एक महिला की मौत हो गई

Update: 2020-02-25 13:13 GMT

मजार ए शरीफ । अफगानिस्तान के उत्तरी बाल्ख प्रांत के चारकेंट जिले में एक सुरक्षा चौकी काे निशाना बनाकर किए गए तालिबानी आतंकवादियों के हमले में सरकार समर्थक चार पूर्व विद्रोहियों और एक महिला की मौत हो गई । जिला गवर्नर सालिमा मजारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने पाराबारत गांव में एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर इस पर हमला किया और इसे उड़ा दिया जिसमें सरकार समर्थक चार विद्रोहियों और एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों के हमले में छह अन्य ग्रामीणों की मौत हो गई। तालिबान ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Full View

 


 

 

Tags:    

Similar News