अल्मोड़ा में अवैध गांजे के साथ पांच गिरफ्तार

उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 27 किलोग्राम गांजे को बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Update: 2020-01-15 16:46 GMT

हल्द्वानी । उत्तराखण्ड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 27 किलोग्राम गांजे को बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता हरीश चंद्र पंत ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक गेट के निकट गोपनीय सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से प्लास्टिक के तीन कट्टों में 27 किलो 959 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में पांच व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत एक लाख 40 हजार रुपये आंकी गयी है।
'

श्री पंत ने बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों रोहित, दिग्विजय,धीरज कुमार,देवीदत्त और बिर्जेश गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है
 

Full View

Tags:    

Similar News