ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के कारण हुई पहली मौत

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है जो देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला है।

Update: 2020-03-01 11:34 GMT

मॉस्को। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोरोना वायरस के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है जो देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला है।

‘द गार्डियन’ ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एंड्रयू रॉबर्टसन के हवाले से रविवार को बताया कि जापान से डायमंड प्रिंसेज जहाज में सवार होकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे एक बुजुर्ग की इस संक्रमण से मौत हो गयी है। उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक थी। उनमें इस संक्रमण की पहचान लगभग 10 दिन पहले हुई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में मौत हुई।

ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस के 20 से अधिक मामलों की पुष्टि की गयी है जिनमें से 15 का इलाज भी किया जा चुका है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 85000 लोग प्रभावित हुए है, जिसमें से 2900 लोगों की मौत हो चुकी है तथा लगभग 40,000 को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Full View

Tags:    

Similar News