दिल्ली की अनाज मंडी में फिर से लगी आग
दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में चल रही फैक्टरी में आग लगने से 43 लोगों की मौत के बाद सोमवार को फिर से उसी इमारत में आग लग गयी
By : एजेंसी
Update: 2019-12-09 12:22 GMT
नयी दिल्ली । दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में चल रही फैक्टरी में आग लगने से 43 लोगों की मौत के बाद सोमवार को फिर से उसी इमारत में आग लग गयी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजकर 39 मिनट एक कार्डबोर्ड में अचानक से आग गयी थी। आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।