भिलाई के सेल प्लांट में आग, कोई हताहत नहीं
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेल के प्लांट में आज सुबह आग लग गई। आग प्लांट के कोक ओवंस एवं कोल केमिकल्स डिपार्टमेंट में लगी लेकिन इससे कोई जख्मी या हताहत नहीं हुआ
By : एजेंसी
Update: 2019-05-24 17:42 GMT
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेल के प्लांट में आज सुबह आग लग गई। आग प्लांट के कोक ओवंस एवं कोल केमिकल्स डिपार्टमेंट में लगी लेकिन इससे कोई जख्मी या हताहत नहीं हुआ।
भारतीय स्टील प्राधिकरण (सेल) ने एक बयान में कहा, "भिलाई के स्टील प्लांट के तार डिल्टीलेशन यूनिट में सुबह 8.30 बजे आग लग गई।"
आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया है, "इस बीच प्लांट के दैनिक ऑपरेशन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं हुई है।"
अप्रैल में भी इस प्लांट में आग लगी थी, जिसमें आठ कर्मचारी चोटिल हुए थे।