सोनी सोरी और बेला भाटिया के खिलाफ एफआईआर

सामजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया और आप नेत्री सोनी सोरी के खिलाफ बस्तर की किरंदुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Update: 2019-09-21 15:04 GMT

जगदलपुर । सामजिक कार्यकर्ता बेला भाटिया और आप नेत्री सोनी सोरी के खिलाफ बस्तर की किरंदुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

दोनों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के दौरान ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर आंदोलन करवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों के अलावा एक सरपंच पति और एक सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भी एफआईआर की गई है।

किरंदुल पुलिस का कहना है कि इन लोगों ने आचार संहिता के दौरान प्रदर्शन किया था। ऐसे में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जल्द ही इनकी गिरफ्तारी होगी।

बेला भाटिया ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि वे इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। उनका कहना था कि वे पुलिस द्वारा की गई हत्याओं का विरोध कर रही हैं।

सोनी सोरी ने कहा कि मामला बनाए जाने के बाद भी आदिवासियों के हक की लड़ाई जारी रखी जाएगी।

Full View

Tags:    

Similar News