वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताईं बजट की 7 प्राथमिकताएं, किसानों-युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 11 बजे लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश किया
By : देशबन्धु
Update: 2023-02-01 11:40 GMT
नई दिल्ली, 1 फरवरी: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 11 बजे लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की जानकारी दी। उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट पर अपनी मुहर लगाई। तत्पश्चात वित्तमंत्री सदन में पहुंची और बजट पेश किया।
लोग सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि वह ट्रेन का किराया नहीं बढ़ाएगी. साथ ही, पिछले कुछ वर्षों में किराए में वृद्धि को नियंत्रित किया जाना चाहिए. प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत भी कम होनी चाहिए. निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 5वीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी. ये बजट बताएगा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार कहां से कमाई करेगी और कहां खर्च करेगी.