पश्चिम दिल्ली में भीषण आग,तीन दमकल कर्मी झुलसे

पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक चार मंजिले इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गयी जिस पर काबू पाने के दौरान तीन दमकल कर्मी झुलस गये।

Update: 2019-11-04 13:59 GMT

नई दिल्ली । पश्चिम दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में एक चार मंजिले इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गयी जिस पर काबू पाने के दौरान तीन दमकल कर्मी झुलस गये।

दमकल विभाग के सूत्रों ने सोमवार को बताया आज तड़के आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद 25 दमकल कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया। आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान इमारत गिर गयी। इस दौरान तीन दमकलकर्मी झुलस गये। इस हादसे में किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Full View

Tags:    

Similar News