गुजरात के खेड़ा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद
गुजरात के खेड़ा जिले के गोबलेज गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री आग लगने की खबर सामने आ रही है
By : एजेंसी
Update: 2023-05-29 08:51 GMT
खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले के गोबलेज गांव में एक प्लास्टिक फैक्ट्री आग लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है यहां स्थित एक प्लास्टिक फक्ट्री मे भीषण आग लग गई।
आग की लपटों ने पूरी फैक्ट्री को ही अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां पहुंच गई।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।