घास काटने के मशीन में आने से महिला श्रमिक की मौत
गुजरात में आणंद ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को घास काटने के मशीन में आ जाने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी।
By : एजेंसी
Update: 2020-01-01 15:47 GMT
आणंद। गुजरात में आणंद ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को घास काटने के मशीन में आ जाने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि नावली गांव में मजदूरी का काम करने वाली सविताबेन घास काटने के मशीन से आज सुबह घास काट रही थी। इसी दौरान उसका हाथ मशीन में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।