यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
UPSC CSE 2025 Mains Result: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान आकांश धुल ने हासिल किया है।
नई दिल्ली। UPSC CSE 2025 Mains Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
इस बार अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम हैं। वहीं, तीसरा स्थान अकांश ढुल ने हासिल किया है। लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित हुई थी, जबकि इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए।
चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।
किस श्रेणी के कितने उम्मीदवार चयनित?
श्रेणी चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General) 317
ईडब्ल्यूएस 104
ओबीसी 306
एससी 158
एसटी 73
----------------------------------------
कुल 958
---------------------------------
आयोग ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद ही उनके चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
वहीं, दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। आयोग ने इन उम्मीदवारों के परिणाम को कुछ कारणों से फिलहाल जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
UPSC CSE 2025 Topper List: यूपीएससी टॉपर कौन है?
क्रमांक रोलनंबर नाम
1 1131589 अनुज अग्निहोत्री
2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521 अकांश ढुल
4 0834732 राघव झुनझुनवाला
5 0409847 ईशान भटनागर
6 6410067 जिनिया अरोड़ा
7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647 आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक
11 1512091 यशस्वी राज वर्धन
12 0840280 अक्षित भारद्वाज
13 7813999 अनन्या शर्मा
14 5402316 सुरभि यादव
15 3507500 सिमरनदीप कौर
16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव
17 0829589 चितवन जैन
18 5604518 श्रुति आर
19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल
20 6630448 रवि राज
रिक्तियों का विवरण
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी। सरकार द्वारा कुल 1087 पदों पर भर्ती की सूचना दी गई है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए 55 पद, और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 150 पद निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा केंद्रीय सेवाएं ग्रुप ‘A’ के तहत 507 पद और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में 195 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार देखें तो कुल रिक्तियों में सामान्य वर्ग के लिए 446, EWS के लिए 104, OBC के लिए 306, SC के लिए 158 और ST के लिए 73 पद शामिल हैं।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के 42 पद भी शामिल हैं, जिनमें PwBD-1 के 10, PwBD-2 के 14, PwBD-3 के 9 और PwBD-5 के 9 पद निर्धारित किए गए हैं।