यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन नेताओं को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जानिए पार्टी ने किन नेताओं को मैदान में उतारा और चुनाव से पहले क्या है सियासी तस्वीर।;

Update: 2026-10-05 09:55 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई प्रमुख नेताओं को राज्यसभा चुनाव के मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही यूपी की सियासत में चुनावी हलचल और बढ़ गई है।

भाजपा ने इन नेताओं पर जताया भरोसा

पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक भाजपा ने धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल, राधा कांत ओझा, विद्या सागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

इन नामों के जरिए पार्टी ने संगठन और राजनीतिक अनुभव रखने वाले नेताओं को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब सभी की नजरें चुनावी प्रक्रिया और नामांकन पर रहेंगी।

उम्मीदवारों की पूरी सूची

बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं—

धर्मपाल सिंह

प्रकाश पाल

राधा कांत ओझा

विद्या सागर सोनकर

गोपी कृष्ण पांडे

प्रियंका सिंह रावत

राम प्रताप सिंह चौहान

श्रीमती श्रुति गंगवार

राज्यसभा चुनाव पर टिकी नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायकों की संख्या को देखते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की रणनीति महत्वपूर्ण होगी। वहीं विपक्षी दल भी अपने उम्मीदवारों और चुनावी समीकरण को लेकर सक्रिय हैं।

उम्मीदवारों के नाम घोषित होने के बाद अब नामांकन, समर्थन और चुनावी समीकरण को लेकर तस्वीर और साफ होगी। राज्यसभा चुनाव में विधायक मतदान करते हैं, ऐसे में राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों के समर्थन और संख्या बल पर नजर बनाए हुए हैं।

Tags:    

Similar News