तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए पीएम, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ
बांग्लादेश की राजनीति का आज से एक नया अध्याय शुरू हो गया है। हाल ही में हुए आम चुनाव में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान अब बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान को पीएम पद की शपथ दिलाई।
ढाका। बीएनपी नेता तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह 17 साल बाद देश लौटे हैं और 12 फरवरी को हुए आम चुनावों में अपनी पार्टी बीएनपी को बड़ी जीत दिलाई। उनकी पार्टी ने संसद में मजबूत बहुमत हासिल किया है, जिससे वह प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह संविधान के अनुसार संसद के साउथ प्लाजा में हुआ, जहां राष्ट्रपति ने नया मंत्रिमंडल भी शपथ दिलाई। यह मौके पर लगभग 1,200 अतिथि मौजूद थे।
25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों के नामों का एलान
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा किया है। इस कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्रियों के नाम:
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।
राज्य मंत्रियों के नाम:
एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम।
रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 25 सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है। हालांकि पहले चर्चा थी कि चौधरी के समधी और अहम महकमों के मंत्री रह चुके गोयेश्वर चंद्र रॉय को जगह मिलेगी। वहीं दूसरे अल्पसंख्यक नेता का नाम दीपेन दीवान है।
ढाका में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को भारत के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का औपचारिक स्वागत किया गया। बांग्लादेश के भारत में उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की। लोकसभा अध्यक्ष के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री भी पहुंचे।