सोनिया गांधी की तबीयत में हो रहा सुधार, सेहत पर डॉक्टरों ने दिया अपडेट, जानें कब मिल सकती है छुट्टी

वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है।

Update: 2026-03-27 10:41 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुखार होने के बाद उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है। स्वरूप ने कहा, ‘उन्होंने (गांधी) नाश्ता भी किया है। हमें उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।'

79 वर्षीय नेता को 25 मार्च रात करीब 10:22 बजे बुखार आने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अध्यक्ष अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी अब काफी बेहतर हैं और सहज महसूस कर रही हैं। वे चल-फिर रही हैं और उन्होंने नाश्ता भी किया है।

उनकी प्रगति सुचारू है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सिस्टेमिक इन्फेक्शन का इलाज दिया जा रहा है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनकी हालत स्थिर है और गंभीर नहीं है, हालांकि एहतियात के तौर पर कुछ समय निगरानी में रहेंगी।

एक दो दिन में मिल सकती है छुट्टी

डॉक्टरों ने बताया कि गांधी को ‘सिस्टमिक इन्फेक्शन' हुआ था और उन पर ‘एंटीबायोटिक' दवाओं का अच्छा असर हो रहा है। वह सीनियर डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं, जो उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनकी स्थिति स्थिर है और गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें थोड़े समय के लिए स्वास्थ्य संबंधी निगरानी में रखे जाने की संभावना है।

राहुल गांधी ने केरल दौरा किया था रद्द

बता दें कि सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत को देखते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना केरल चुनावी दौरा रद्द कर दिया था। वह बुधवार 25 मार्च 2026 को कोझिकोड में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले थे, लेकिन मां की देखभाल के लिए उन्होंने दिल्ली में ही रुकने का फैसला किया।

Tags:    

Similar News