बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद दुकान पर रुके पीएम मोदी, चखा झालमुड़ी का स्वाद
रविवार को बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. पीएम मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक लोगों की भारी भीड़ जुट गई।;
कोलकाता। बंगाल के झाड़ग्राम में चुनावी रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। चापर की ओर जाते समय पीएम का काफिला अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गया। दुकानदार विक्रम साह, जो मूल रूप से बिहार के गया के रहने वाले हैं और वहां 12 वर्षों से दुकान चला रहे हैं, पीएम को अपने सामने देख अचंभित रह गए।
प्रधानमंत्री ने न केवल खुद झालमुड़ी का आनंद लिया, बल्कि वहां मौजूद बच्चों को भी खिलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा और 'जय श्री राम' के नारे लगाने लगा। दुकानदार विक्रम साह ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने दुकान पर आकर कहा कि बढ़िया झालमुड़ी बनाओ। फिर मैंने मिर्च, मसाले और अचार के साथ झालमुड़ी तैयार की।
In between four rallies across West Bengal on a packed Sunday, had some delicious Jhalmuri in Jhargram. pic.twitter.com/NEKLm5R0mE
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
स्वाद चखने के बाद पीएम ने सराहना करते हुए कहा कि झालमुड़ी बहुत बढ़िया बनी है। चुनावी मौसम में ऐसी सहज गतिविधियां एक 'मानवीय स्पर्श' पैदा करती हैं, जो अक्सर भारी-भरकम रैलियों से अधिक प्रभावी साबित होती हैं।
चुनावी रैली के बाद चॉपर की ओर बढ़ रहे थे पीएम मोदी
झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी चॉपर की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच रास्ते में सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर अचानक रुके। यहां बिहार के गया जिले के विक्रम साह 12 साल से झालमुड़ी की दुकान लगाते आ रहे हैं। उनकी दुकान पर पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका।
दुकानदार विक्रम साह ने बताया- आते ही पीएम मोदी ने कहा बढ़िया झालमुड़ी बनाओ
दुकानदार विक्रम साह ने बताया कि पीएम मोदी के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। पीएम मोदी अचानक दुकान पर आए और कहा बढ़िया झालमुड़ी बनाओ। फिर मैंने मिर्च, मसाला और आचार के साथ झालमुड़ी बनाई। दुकानदार ने बताया कि झालमुड़ी का स्वाद चखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बढ़िया बना है।
पीएम मोदी के अचाकन रुकने से लोग हतप्रभ, फिर जताई खुशी
दुकान में विक्रम साह के साथ मौजूद एक महिला ने बताया कि पीएम मोदी ने मेरा हालचाल भी पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि आपके दिए पैसों से दुकान आगे बढ़ाया है। दरअसल महिला बिहार की है, ऐसे में बीते साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को मिले पैसे का वो जिक्र कर रही थी। पीएम मोदी के इस दुकान पर रुकने से वहां के स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए।