बंगाल चुनाव में ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन, एआईएमआईएम चीफ बोले- हम शोषण के खिलाफ विकल्प

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बंगाल चुनाव से पहले हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया। ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन शोषण के खिलाफ एक नया राजनीतिक विकल्प पेश करेगा और अल्पसंख्यकों के विकास को प्राथमिकता देगा।

Update: 2026-03-25 06:33 GMT

कोलकाता। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान करते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और उनकी पार्टी उन्हें एक नया विकल्प देने के लिए तैयार है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा 'बंगाल में अल्पसंख्यकों का विकास एक बड़ा मुद्दा है, खासकर ऐसे समय में जब अगले महीने यहां चुनाव होने वाले हैं।'

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कमजोर वर्गों का शोषण हो रहा है और इसे रोकने के लिए एआईएमआईएम और AJUP (आम जनता उन्नयन पार्टी) मिलकर काम करेंगे। ओवैसी ने कहा, 'हम बंगाल के कमजोर तबकों के शोषण को रोकने के लिए हुमायूं कबीर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जनता को वह विकल्प देंगे जिसकी उन्हें तलाश है।'

हुमायूं कबीर से गठबंधन का ऐलान

हैदराबाद में एआईएमआईएम चीफ प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। एआईएमआईएम ने फैसला लिया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ पार्टी एक गठबंधन करेगी और हम इस चुनाव में हिस्सा लेंगे। हमारी कोशिश है कि एआईएमआईएम को मजबूत किया जाए। हमारी आवाज को मजबूत किया जाए।

ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार हैं। वहां 30 फीसदी मुसलमानों की आबादी है, वहां लगभग 5 लाख पिछड़े वर्ग के प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया गया जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वोट हासिल करते हैं लेकिन जहां एआईएमआईएम हिस्सेदारी की बात करती है तो इन्हें तकलीफ होती है। पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

अभी तक कबीर ने उतारे हैं 182 कैंडिडेट

हुमायूं कबीर की जनता उन्नयन पार्टी ने अभी तक 182 कैंडिडेट का ऐलान किया है। टीएमसी से सस्पेंड होने के बाद नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी थी। हुमायूं कबीर खुद बेलडांगा और रेजीनगर से लड़ रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भबानीपुर में पूनम बेगम को उतारा है।

हुमायूं कबीर टीएमसी में थे, लेकिन टीएमसी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया था। अब वह ममता बनर्जी के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी करना चाहते हैं। ओवैसी के ऐलान ने सत्तारूढ़ टीएमसी की मुश्किलें बढ़ा दी है। बंगाल में अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। राज्य में दो चरणों में चुनाव हैं। इसके लिए 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 मई को घाेषित होंगे।

Tags:    

Similar News