पश्चिम एशिया संकट के बीच MEA का बड़ा कदम, भारतीयों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात को देखते हुए भारत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। वहां रह रहे एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम भी बनाया है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

Update: 2026-03-04 11:24 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक कंट्रोल रूम बनाया है। इसका मकसद वहां प्रभावित लोगों की मदद करना है। मंत्रालय ने बताया कि लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक पश्चिम एशिया में रहते हैं। उनकी सुरक्षा और भलाई भारत सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

MEA ने बनाया कंट्रोल रूम

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेहरान में भारतीय दूतावास ने बड़ा कदम उठाया है। दूतावास ने सैकड़ों भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से निकालकर सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। लोग सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- 1800118797 (टोल फ्री), +91 11 2301 2113, +91 11 2301 4104 और +91 11 2301 7905।

मामले में अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके जवाब में ईरान ने भी कई हमले किए हैं। ईरान ने मुख्य रूप से इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन, कुवैत, जॉर्डन और सऊदी अरब शामिल हैं।

नियंत्रण कक्ष से कर सकते हैं संपर्क

1800118797

+91 11 2301 2113

+91 11 2301 4104

+91 11 2301 7905

इस क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:

बहरीन: +973 39418071

ईरान: +98 9128109115 / +98 912810910 / +98 912810910 / +98 932179359

इराक: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899

इज़राइल: +972 54 7520711 / +972 54 2428378

जॉर्डन: +962 770 422 276

कुवैत: +965 65501946

लेबनान: +961 76860128

ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234

कतर: +974 55647502

रामल्लाह, फ़िलिस्तीन: +970 592916418

सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884697 / 800 247 1234

सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093

संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (व्हाट्सएप) / 800 46342

भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। मंत्रालय ने साफ किया कि वह ऐसे किसी भी घटनाक्रम को नजरअंदाज नहीं कर सकता जिसका उन पर बुरा असर पड़े। भारत सरकार बदलते हालात पर करीब से नजर रख रही है। वह देश के हित में जरूरी फैसले लेगी। इसके लिए मंत्रालय इलाके की सरकारों और दूसरे सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में है।

28 फरवरी को शुरू हुआ था संघर्ष

ये संघर्ष शनिवार (28 फरवरी) को शुरू हुआ था। दरअसल अमेरिका और इजरायल ने ईरान में कई हमले किए थे, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। दोनों देशों ने इसे एक बड़ा सैन्य अभियान बताया था। ईरानी सरकारी मीडिया ने बाद में हमलों में खामेनेई की मौत की पुष्टि की, जिससे शत्रुता में नाटकीय वृद्धि हुई और व्यापक जवाबी हमले शुरू हो गए।

तब से, पूरे क्षेत्र में हमलों और जवाबी हमलों का आदान-प्रदान तेज हो गया है, जिसके जवाब में ईरान ने इज़राइली संपत्तियों, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी क्षेत्र के रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया है।

Tags:    

Similar News