कोलकाता में बड़ा हादसा, मशहूर आनंदलोक अस्पताल में लगी आग; कई मंजिलें चपेट में
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है।;
By : National Desk
Update: 2026-04-21 06:49 GMT
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। अब तक साफ नहीं है कि घटना के समय अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।
मरीजों को किया शिफ्टआग लगने की खबर के साथ ही मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से शिफ्ट किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुमान है कि आग लगने के बाद करीब 75 से 80 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया है और दूसरी इमारत में पहुंचाया गया है। राहत की खबर है कि अस्पताल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित है। आग पर काबू पाने का काम जारी है।