IND vs PAK T20 WC: भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वें मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को हराया दिया। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ।
कोलंबो। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के 27वें मुकाबले 61 रनों से करारी शिकस्त दी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एकतरफा मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। भारत के लिए जसप्रीत हार्दिक-वरुण, बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ईशान किशन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। वहीं, इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंच गई।
भारत से जीत के लिए मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत क्या बिगड़ी, मानो उसकी फ्लाइट उड़ने से पहले ही क्रैश हो गई। पिछले कुछ दिनों से कोलंबो में रहकर लाभ हासिल करने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह औंधे मुंह जमीं पर आकर गिरे और मेगा मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा सााबित हुआ।
पाकिस्तान पारी: भारत की पावरफुल शुरुआत
भारत ने पाकिस्तान को शुरुआत के मामले में उससे भी चार कदम आगे का जवाब दिया। हार्दिक पांड्या ने चौथी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) को क्या चलता किया कि देखते ही देखते कब पाकिस्तान का स्कोर 4.5 ओवरों में 4 विकेट पर 34 रन हो गया। यह वह नजारा था कि पाकिस्तान के बड़े से बड़े आलोचक ने भी कल्पना नहीं की थी। हां करोड़ों भारतीयों की कामना जरूर थी और इसे भारतीय बॉलरों की उम्दा गेंदबाजी से ज्यादा पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बहुत ही घटिया प्रदर्शन ने कहीं ज्यादा आसान बना दिया।
भारत पारी: पहले ही ओवर में बड़ा झटका
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग थमाई, तो करोड़ों भारतीय फैंस को तब जोर का झटका लगा, जब सबसे बड़े बैटिंग धुरंधर अभिषेक शर्मा को कप्तान सलमान आगा ने पहले ही ओवर में चलता कर दिया। शुरुआती 5 गेंद खाली निकलने के बाद अभिषेक का धीरज टूटा, तो उन्होंने कदमों का इस्तेमाल किया, लेकिन वह टाइमिंग हासिल नहीं कर सके, जो 30 गज के घेरे के पार करने के लिए जरूरी थी। और लेफ्टी बल्लेबाज मिडऑन पर आफरीदी के हाथों लपके गए। उन्होंने खाता खोलना भी नसीब नहीं हुआ।
ईशान की ऐतिहासिक पारी
कोलंबो की धीमी पिच पर और पाकिस्तानी गेंदबाजों को हाथ से न पढ़ पाने और उनकी विविधता का असर पड़ना ही था। नतीजा यह रहा कि तिलक वर्मा (25 रन, 24 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32 रन, 29 गेंद, 3 चौके) की गति को मानो लकवा से मार गया।
पाकिस्तानी बॉलरों ने जरूरी गति को कुंद कर दिया, लेकिन ईशान किशन यहां पूरी तरह से अपवाद बन गए। घरेलू क्रिकेट से लेकर टीम इंडिया में एंट्री और फिर पाकिस्तान मैच तक सवार प्रचंड फॉर्म पर ईशान किशन का बल्ला पाकिस्तानी बॉलरों पर कहर बनकर टूटा (77 रन, 40 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ऐसे धुरंधर बनकर पाक बॉलरों पर टूटे, तो पाकिस्तानियों सहित पूरा क्रिकेट जगत हैरान रन रन गया। यह ईशान की पारी थी, जिसने टीम इंडिया को 7 ओवरों में 175 का उम्मीद से ज्यादा स्कोर दे दिया।