पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की, पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी; टूट पर AAP का पलटवार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। इन सबको आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता को काफी प्यार दिया। लेकिन इन सभी ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।;

Update: 2026-04-24 11:09 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया। सांसद बनाया। क्या-क्या नहीं दिया। अब वो भाजपा की गोद में चले गए। संदीप पाठक को राज्यसभा में भेजा।

इन सबको आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता को काफी प्यार दिया। लेकिन इन सभी ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।आप सांसद ने कहा कि पंजाब की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जो खेल खेला है, उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। पंजाब की मान सरकार इतना अच्छा काम कर रही है, लेकिन उसके साथ ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है।

पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे: अनुराग ढांडा

पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा से कहना चाहता हूं कि ये भगवंत मान की सरकार को रोकने का जो आपने ये काम किया है ये सबको दिख रहा है। सबको दिख रहा है कि कौन कहां से उठकर किसे कहां तक पहुंचाया गया है। आज मन बहुत दुखी है इस बात के लिए की एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है। मान जी पंजाब के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोट्स का खेल खेला जा रहा है। हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है। अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है। ईडी और सीबीआई का खेल खेला जा रहा है।

भय दिखाकर ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ईडी का छापा पड़ा और सांसदों को तोड़ लिया गया। मतलब साफ है कि भय दिखाकर ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है। जिन लोगों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ कानून पास किया उस पार्टी में शामिल हो के आप किसानों के लिए लड़ने की बात करोगे। जनता सब देख रही है। ऐसे लोगों के साथ जाकर आप कोई बहुत बड़ा परिवर्तन या क्रांति करेंगे, क्या इन बातों पर कोई भरोसा करेगा। जब-जब आम आदमी पार्टी को धोखा दिया गया है तब तब जनता ने पलटकर दिया है। इसका जवाब भी पंजाब के लोग देंगे। इस धोखेबाजी का जवाब भी पंजाब की जनता ही देगी।

Tags:    

Similar News