लोकलाज के डर से पिता ने जहर खाकर की आत्महत्या

पंजाब में संगरूर की सुंदरबस्ती के एक दलित व्यक्ति ने कल जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या पूनम कांगडा का बेटा उसकी बेटी को भगा ले गया ।

Update: 2020-06-05 15:44 GMT

संगरूर। पंजाब में संगरूर की सुंदरबस्ती के एक दलित व्यक्ति ने कल जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या पूनम कांगडा का बेटा उसकी बेटी को भगा ले गया ।

पुलिस ने आज यहां बताया कि बस्ती के लोगों ने इस घटना के विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया तथा विकास कांगडा सहित परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग की । पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि परिवार के सदस्यों को दो दिन मेें काबू कर लिया जायेगा । उसके बाद लोगाें ने धरना हटाया।

पुलिस ने मृतक संजीव कुमार उर्फ टोनी के परिवार के बयान पर कांगडा परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया है ।

ज्ञातव्य है कि पूनम कांगडा एससी कमीशन की सदस्या हैं तथा उनके पति दर्शन कांगडा पूर्व सांसद हैं । इनके तीन बेटे हैं नमोल ,विकास और सादक जिनमें से दो विवाहित हैं और विकास अविवाहित है। मृतक की बेटी पूनम कांगडा की सहायक के तौर पर काम करती थी । बड़ा लड़का विकास लड़की को भगाकर ले गया जिससे आहत लड़की के पिता ने कल जहर खाकर आत्महत्या कर ली । उसे पटियाला अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया ।
 

Full View

Tags:    

Similar News