पलामू में सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में पिता की मौत हो गयी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया

Update: 2020-06-28 19:31 GMT

डालटनगंज  । झारखंड में पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में पिता की मौत हो गयी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले में राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या-98 पर तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रूदवा गांव निवासी कृष्णा साव (60 वर्ष) के रूप में हुई है जबकि मृतक का पुत्र शशि गुप्ता गंभीर रूप से घायल है।

सूत्रों ने बताया कि घायल को मेदिनीनगर अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़ कर मौके पर से फरार हो गया।

Full View

Tags:    

Similar News