फतेहपुर में प्रेमी युगल ने किया आत्मदाह
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के धाता क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल ने आग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त की ली
By : एजेंसी
Update: 2018-03-22 21:29 GMT
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के धाता क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल ने आग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त की ली। पुलिस ने बताया कि बमरौली निवासी लवलेश सिंह की बेटी कुमारी कोमल (परिवर्तित नाम) उसी गांव के निवासी मंयक सिंह का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कोमल की शादी एक दूसरे युवक से तय हो गई थी। उसी कारण दोनो ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेमी युगल चचेरे भाई बहन थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।