आज बनेगी ट्रैक्टर मार्च की रणनीति,किसान नेताओं और सरकार के बीच वार्ता फिर बेनतीजा

अन्नदाता आन्दोलन को शुरु हुए डेढ़ महीने से ज़्यादा वक्त हो चुका है;

Update: 2021-01-16 12:48 GMT

अन्नदाता आन्दोलन को शुरु हुए डेढ़ महीने से ज़्यादा वक्त हो चुका है।अन्नदाता और सरकार के बीच वार्ता के कई दौर हो चुके हैं।लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया।हालांकि कल की बातचीत किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच पाई लेकिन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को अगली वार्ता के सफल होने की उम्मीद दिख रही है।कृषि कानूनों की वापसी के लिए चल रहे आन्दोलन को खत्म करने के लिए सरकार औऱ अन्नदाताओं के बीच कई वार्ताएं हो चुकी हैं और सभी बेनतीजा रही हैं ।अगली वार्ता के लिए तारीख रखी गई है 19 जनवरी।कल जो वार्ता हुई उसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से कानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें। हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्रति हम सभी की प्रतिबद्धता है और आने वाले कल में भी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भारत सरकार स्वागत करती है। हालांकि अन्नदाता सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बनाई गई कमेटी से बात करने के पक्ष में नहीं हैं।सरकार के साथ मुलाकात के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से ही हम बात करेंगे। 2 ही बिंदु है। कृषि के 3 कानून वापस हो और MSP पर बात हो। हम कोर्ट की कमेटी के पास नहीं जाएंगे, हम सरकार से ही बात करेंगे।इसके साथ ही 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए भी आज बैठक के ज़रिए रणनीति बनाई जायेगी।

Tags:    

Similar News