बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या
बिहार में बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के निकट अपराधियों ने आज एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी
By : एजेंसी
Update: 2018-04-04 15:42 GMT
बेगूसराय । बिहार में बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के निकट अपराधियों ने आज एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पिपरा गांव निवासी और किसान मोती राय (50) पिपरा चौक के निकट दुकान पर बैठा हुआ था तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण भूमि विवाद है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।