भडकाऊ भाषण देने पर किसान नेता गिरफ्तार

कृषक मुक्ति संग्राम समिति के किसान नेता अखिल गोगई को आज लोगों को हथियार उठाने के लिए भडकाऊ भाषण देने पर डिब्रूगढ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Update: 2017-09-14 11:55 GMT

गुवाहाटी। कृषक मुक्ति संग्राम समिति के किसान नेता अखिल गोगई को आज लोगों को हथियार उठाने के लिए भडकाऊ भाषण देने पर डिब्रूगढ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी असम के डिब्रूगढ जिले में मोरन पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होने पर अखिल गोगई को गिरफ्तार किया गया। शिकायत के अनुसार, नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2016 असम समझौते के गैर कार्यान्वयन, असम के स्वदेशी लोगों की संवैधानिक अधिकार और संरक्षण प्रदान नहीं करने पर के मुद्दे के विरोध में देबजित बरुआ और उनके सहयोगियों के नेतृत्व में कुछ संगठनों द्वारा एक बैठक का बामुनवारी टी ग्राउंड पर आयोजन किया गया।

कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगई, उल्फा संगठन समर्थक नेता जितेन दत्ता ने बैठक में भडकाऊ भाषण दिये। मोरन पुलिस थाने में प्राथमिक दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

Tags:    

Similar News