दिल्ली में रिकवरी दर में गिरावट, सक्रिय मामलों में वृद्धि

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,276 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1.52 लाख के करीब पहुंच गई

Update: 2020-08-16 02:10 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,276 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1.52 लाख के करीब पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि सक्रिय मामलों में वृद्धि तथा रिकवरी दर में गिरावट दर्ज की गयी है।

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की कुल संख्या 1,51,928 पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को केवल 707 नये मामले दर्ज किये गये लेकिन मंगलवार इनकी संख्या बढ़कर 1,257 हो गयी थी।

इस दौरान 1,143 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाल़ों का कुल आंकड़ा 1,36,251 हो गया।

देश में दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि इस दौरान रिकवरी दर में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली की रिकवरी दर सोमवार को बढ़कर 90.09 प्रतिशत हो गई थी जो गुरुवार को 89.86 फीसदी पर आ गयी थी लेकिन आज फिर से यह 89.68 पर पहुंच गयी।

दिल्ली में कोराेना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या आज 10 रही और राजधानी में यह जानलेवा वायरस अब तक 4,188 की जान ले चुका है।

राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज बढ़कर 538 हो गई। दिल्ली में सक्रिय मामले भी गत दिवस के 11,366 से 123 बढ़कर आज 11,489 हो गये। राजधानी में कोराेना के 12,91,411 नमूनों की अब तक जांच हो चुकी हैं और 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 67 हजार से अधिक 67,969 हो गया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News