फागू चौहान और नीतीश ने नक्सली हमले में शहीद जवानों के प्रति जताया शोक
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है;
By : एजेंसी
Update: 2021-04-05 09:23 GMT
पटना। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री चैहान ने रविवार को यहां कहा है कि देश में शांति-व्यवस्था के लिए दी गई जवानों की यह शहादत सदैव अविस्मरणीय बनी रहेगी। आज पूरा देश शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।