अफगानिस्तान में चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर विस्फोट

अफगानिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर दो विस्फोट हुए। इससे पहले तालिबान ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की धमकी दी थी

Update: 2019-09-30 22:08 GMT

काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर दो विस्फोट हुए। इससे पहले तालिबान ने मतदान प्रक्रिया को बाधित करने की धमकी दी थी। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद, सुबह करीब 9 बजे काबुल में दो मतदान केंद्रो पर धमाके हुए।

राजधानी के पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरमार्ज ने कहा, "विस्फोट में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।"

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, देश के दक्षिण भाग में रिमोट के जरिए भी बम विस्फोट किए गए, जहां अफगानिस्तान के नागरिक अपना वोट डाल रहे थे।

Full View

Tags:    

Similar News