EVM पूरी तरह सुरक्षित, छेड़छाड़ नहीं की जा सकती: चुानव आयोग
चुनाव आयोग ने आज दोहराया कि उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2017-05-20 17:05 GMT
नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज दोहराया कि उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।
मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर आज संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया कि ये मशीनें पूरी तरह से विश्वसनीय और भरोसे की है तथा इनका इस्तेमाल किसी के पक्ष में या खिलाफ नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा ‘‘हमारी मशीनों में कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती और न ही उनके उपकरण बिना किसी की जानकारी में आए बदले जा सकते हैं। ” उन्होंने कहा कि इन मशीनों को बनाते समय भी छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। इनका डॉटा किसी भी तरह से बदला नहीं जा सकता है।