पार्टी में सब कुछ नियंत्रण में : राकेश सिंह

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भााजपा) के दो विधायकों के विधानसभा में कांग्रेस के पाले में दिखाई देने के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज दावा किया कि पार्टी में सब कुछ अनुकूल

Update: 2019-07-25 12:18 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भााजपा) के दो विधायकों के विधानसभा में कांग्रेस के पाले में दिखाई देने के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज दावा किया कि पार्टी में सब कुछ अनुकूल और नियंत्रण में है।
कल देर रात यहां पहुंचे सांसद श्री सिंह ने आज संवाददाताओं से चर्चा के दौरान दावा किया कि पार्टी में सब कुछ अनुकूल और नियंत्रण में है।

उन्होंने पार्टी में गुटबाजी की खबरों को भी नकारते हुए कहा कि पूरी पार्टी एक है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में कल एक विधेयक पर मत विभाजन के माध्यम से सरकार के शक्ति परीक्षण के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कल विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनौती देने के लगभग चार घंटे बाद ही एक संशोधन विधेयक पर मतदान के जरिए कांग्रेस ने एक ओर जहां बहुमत साबित कर दिया, वहीं भाजपा के दो विधायकों को अपने पाले में लाकर विपक्ष को फिलहाल बैकफुट पर ला दिया।
पाला बदलने वाले दोनों विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने कहा कि वे विकास के एजेंडे को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हैं। दोनों ने दावा किया कि ये एक तरह से उनकी घर वापसी है।

Full View

Tags:    

Similar News