हर व्यक्ति का वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा : अमित शाह
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज लोकसभा चुनाव का आगाज होने के अवसर पर लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का एक वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा
नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज लोकसभा चुनाव का आगाज होने के अवसर पर लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का एक वोट ही भारत के भविष्य का फैसला करेगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "मैं हर मतदाता से अपील करता हूं कि वो बाहर निकलें और वोट दें। आपके एक वोट में ही लोकतंत्र की ताकत है, आपका एक वोट ही इस महान देश के भविष्य का फैसला करेगा।"
As the voting for the first phase of the 2019 Lok Sabha elections will begin today, i request each and every voter to come out and vote. The power of democracy lies in your single vote, your one vote will decide the future of this great nation.
शाह ने सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को वोट डालने जा रहे विभिन्न राज्यों के लोगों से विभिन्न भाषाओं में यह अपील की।