न्यायालय भी नहीं सुरक्षित, चोरों ने मचाया जमकर उत्पात
अज्ञात बदमाश ने फाइलें चोरी करने के प्रयास के दौरान न्यायालय के खिड़की के कांच तोड़े। दरवाजे तोडे। रिकॉर्ड रूम से फ़ाइल चुराने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की
By : गजेन्द्र इंगले
Update: 2022-12-15 04:05 GMT
गजेन्द्र इंगले
ग्वालियर: शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के मोती महल परिसर में श्रम न्यायालय क्रमांक 1 और 2 के साथ औद्योगिक न्यायालय खंडपीठ में देर रात अज्ञात बदमाश ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान श्रम न्यायालय के न्यायाधीश के कमरे का दरवाजा तोडा और फाइलों की चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन जब कुछ हाथ नही लगा तब पास बने रिकॉर्ड रूम के दरवाजे के कांच तोड़ने के बाद रिकॉर्ड रूम से फ़ाइल चुराने का प्रयास किया है।
जब कोर्ट रूम शुरू होने का वक्त आया तो सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की पुलिस से शिकायत की गई है।
न्यायालय परिसर में हुए इस घटनाक्रम को लेकर लेबर कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान बैस ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि परिसर में सुरक्षा इंतजाम किए जाए,पुलिस की शाम और रात के वक्त पेट्रोलिंग शुरू होना चाहिए,ताकि ऐसे घटनाक्रमो को रोका जा सके,फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।