संजय दत्त से मिले एमपी राघव चड्ढा, शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स ने पूछा- 'नई पार्टी बना रहे क्या'?

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने संजय दत्त के साथ फोटोज शेयर की हैं। संजय दत्त, राघव के घर पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त की मेहमाननवाजी करने का सौभाग्य मिला।

Update: 2026-04-09 08:24 GMT

नई दिल्‍ली: फिल्म 'धुरंधर 2' में संजय दत्त अहम भूमिका में दिखे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिसके लिए खूब वाहवाही बटोरी है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी संजय दत्त की तारीफ की। दरअसल, बीते दिनों राघव और संजय दत्त की मुलाकात हुई, जिसे लेकर उन्होंने अब सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने संजय दत्त के साथ फोटोज शेयर की हैं। संजय दत्त, राघव के घर पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त की मेहमाननवाजी करने का सौभाग्य मिला। वे उन सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। ‘धुरंधर’ के लिए आपको इतना सारा प्यार मिलते देखकर बहुत अच्छा लगा'।

राघव चड्ढा बोले- 'मैं आपके साथ हूं'

राघव चड्ढा ने लिखा है, 'आपकी शख्सियत का जादू आज भी वैसा ही है और हर दौर में लोगों के दिलों में आपके लिए जो सम्मान है। वह सम्मान वैसे ही बरकरार है। आप सचमुच इसके हकदार हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूं'। इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स राघव चड्ढा से सवाल कर रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पार्टी के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। इस बीच सियासत गर्म है। राघव चड्ढा की आगे की रणनीति को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।

नई पार्टी बना रहे क्या?

राघव चड्ढा और संजय दत्त को साथ-साथ देख यूजर्स पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एसपी साहब और एमपी साहब की मुलाकात'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो धुरंधर एक साथ'। वहीं, कुछ यूजर मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं, 'क्या दोनों कोई नई पार्टी बना रहे हैं'? चड्ढा ने इस पर एक छोटी सी टिप्पणी करते हुए इस सुझाव को दिलचस्प सोच बताया है।

केजरीवाल पर कसा तंज

पिछले दिनों राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राबर्ट ग्रीन की मशहूर किताब ‘द 48 लाज आफ पावर’ के ‘नेवर आउटशाइन द मास्टर’ (इसका अर्थ है- अपने बास या सीनियर को कभी भी अपनी योग्यता से असुरक्षित या हीन महसूस न कराएं) टाइटल वाले चैप्टर की तस्वीर साझा की, जो शायद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज था। आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटा दिया था और चड्ढा ने यह कहकर प्रतिक्रिया दी थी कि उन्हें चुप करा दिया गया है, मगर वह हारे नहीं हैं। पार्टी ने भी चड्ढा पर संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने से कतराने और इसके बजाय साफ्ट पीआर करने का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला किया।

आप नेताओं के बयानों का किया खंडन

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से ही चड्ढा ने चार वीडियो और दो पोस्ट जारी किए हैं, जिससे यह इशारा मिलता है कि वह इस फैसले पर चुप नहीं बैठेंगे। आप ने चड्ढा पर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या केंद्र सरकार के खिलाफ सवालों से बचने का भी आरोप लगाया था। चड्ढा ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह संसद में लोगों के मुद्दे उठाने आए थे, हंगामा करने नहीं। उन दावों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने विपक्ष के वाकआउट में हिस्सा नहीं लिया, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के प्रस्ताव के नोटिस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया और अहम मुद्दे उठाने से डरते थे। इसका भी चड्ढा ने तथ्यों के साथ खंडन किया था।

Tags:    

Similar News