भारत ने इंग्लैंड को दस विकट से रौंदा
नयी दिल्ली ! गत चैंपियन भारत ने यहां ब्लाइंड विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया।
नयी दिल्ली ! गत चैंपियन भारत ने यहां ब्लाइंड विश्वकप क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में गुरुवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एडवर्ड जेम्स होसैल के शानदार 57 रन की बदौलत 19.4 ओवर में 158 रन का स्कोर बनाया। इंग्लैंड के स्कोर में 19 अतिरिक्त रन का भी योगदान रहा जिसमें 10 वाइड और नौ नोबाल शामिल थे। केतन पटेल ने 40 रन पर दो विकेट और वेंकटेश्वर राव, सुनील, सोनू गोल्कर तथा जफर इकबाल को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने सुखराम माझी के 67 और गणेश बाबू भाई मुंदकर के 78 के शानदार अर्धशतकों की बदौलत 11 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। माझी ने 32 गेंदों में 67 रन की अविजित पारी में 12 चौके जबकि मुंदकर ने 34 गेेंदों में 78 रन की अविजित पारी में 15 चौके लगाए।
भारत की चार मैचों में यह तीसरी जीत है। इससे पहले उसने बंगलादेश को 129 रन से और वेस्टइंडीज काे 142 रन से हराया था जबकि उसे पाकिस्तान से सात विकेट से शिकस्त खानी पड़ी थी।