कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़, आतंकी ढेर
जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा स्थित विजहरा इलाके में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में एक आतंकी मारा गया
By : एजेंसी
Update: 2019-11-11 03:20 GMT
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपुरा स्थित विजहरा इलाके में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में एक आतंकी मारा गया। पुलिस ने कहा कि रविवार दोपहर से मुठभेड़ जारी है। गुप्त जानकारी मिली थी कि लश्कर के तीन आतंकी इलाके में मौजूद हैं, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।